फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Water logging at DD chawk

डीडी चौक पर बहता रहा बारिश और नालियों का पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Water logging at DD chawk
रुद्रपुर के डीडी चौक पर शुक्रवार को हुआ जलभराव। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मानसून की बारिश ने शुक्रवार को एक बार फिर नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। जगह-जगह नालियां चोक होने और बरसाती पानी की उचित निकासी न होने के कारण शहर के मुख्य चौराहे डीडी चौक तक जलभराव हो गया। बारिश थमने के करीब तीन घंटे तक बाजार क्षेत्र की सड़कों पर गंदा पानी बहता रहा।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह करीब 11 बजे बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे तक जारी बारिश से रुद्रपुर मुख्य बाजार से लेकर कई सार्वजनिक स्थलों पर जलभराव की समस्या रही। काशीपुर बाईपास और अग्रसेन चौक पर निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बरसाती पानी डीडी चौक तक पहुंच गया। नालियां चोक होने से दुर्गंध युक्त गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। कुछ मकानों में भी बरसाती पानी घुस गया। रुद्रपुर की मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप में भी कई मकानों में बरसाती पानी घुस गया। सड़कों पर भी कीचड़ की समस्या रही। ट्रांजिट कैंप और काशीपुर बाईपास के पास सड़कों के गड्ढों में गिरकर कुछ राहगीर चोटिल भी हुए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि जिले में करीब 15 एमएम बारिश हुई। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन तक लगातार हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

डामर को निगल रहा बरसाती पानी
रुद्रपुर। रुद्रपुर में कुछ स्थानों पर आजकल सड़क निर्माण का कार्य जारी है, लेकिन जलभराव के कारण सड़कों पर ठहरे पानी के कारण सड़कों पर फिर से खड्ढे पड़ने लगे हैं। शहर के कुछ जागरुक नागरिक कहते हैं कि सड़कों के पुनिर्माण से पहले शहर में जलभराव की समस्या को पूरी तरह से खत्म होनी चाहिए, तभी विकास कार्यों का फायदा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed