फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Water is there in civil line road

सिविल लाइन मार्ग को जलभराव से नहीं मिल रही मुक्ति ,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Water is there in civil line road
सिविल लाइन मार्ग पर बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान जलभराव। - फोटो : RUDRAPUR
नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम फेल होने का खामियाजा शहर के मुख्य मार्ग सिविल लाइन से गुजरने वाले राहगीरों और व्यापारियों को भी भुगतना पड़ना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 36 में पड़ने वाले सिविल लाइन मार्ग से डॉक्टर कॉलोनी को प्रतिदिन सैकड़ों मरीज व तीमारदार गुजरते हैं। साथ ही सिविल लाइन मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग रुद्रपुर मुख्य बाजार से होते हुए नैनीताल हाइवे पर निकलते हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन मार्ग के व्यापारी और डॉक्टर कॉलोनी के लोग मानसून में आए-दिन जलभराव की समस्या से दो-चार होते हैं। सिविल लाइन के कई मकानों में बरसाती पानी घुस रहा है लेकिन जनप्रतिनिधियों व नगर निगम के अधिकारियों को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं रह गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने सिविल लाइन मार्ग के व्यापारियों, शोरूम के कर्मचारियों व कई मेडिकल स्टोर संचालकों से जलभराव की समस्या के बारे में बातचीत की। लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर सीधे-सीधे सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन मार्ग पर कई सालों से जलभराव की समस्या है। बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश में जलभराव से कई बार हादसे भी हो जाते हैं।
संदीप विजन
मानसून में सिविल लाइन मार्ग पर जलभराव की सबसे अधिक समस्या रहती है। जलभराव से आसपास के शोरूम और दुकानों का कारोबार प्रभावित होता है।
नरेश राय
सिविल लाइन मार्ग रुद्रपुर शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। प्रतिदिन इस मार्ग से हजारों लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद जलभराव की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।
ब्यूटी विश्वास
बारिश में जलभराव के कारण ग्राहक भी दुकानों व शोरूम तक नहीं पहुंच पाते हैं। इससे कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कई बार जलभराव के कारण लोग चोटिल भी हो जाते हैं।
अनुज रस्तोगी
सिविल लाइन मार्ग के व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या जलभराव और शौचालय का न होना है। जलभराव के कारण सिविल लाइन के कुछ मकानों में बरसाती पानी भी घुस जाता है।

दीपक अरोरा
सिविल लाइन मार्ग पर नालियां चोक होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से मानसून में जलभराव की समस्या रहती है। व्यापारियों की शिकायतों के बावजूद इससे निजात नहीं मिल रही।
विनोद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed