{"_id":"572231a94f1c1bb938a92197","slug":"visit-the-guide-no-updated","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा दिग्दर्शिका अपडेट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा दिग्दर्शिका अपडेट नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 28 Apr 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की यात्रा दिग्दर्शिका एवं सूचना निदर्शिनी अपेडेट नहीं है। इस पुस्तिका में रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक बरिंदर जीत सिंह, सीओ जीबी पांडे और जिला पूर्ति अधिकारी भूपाल सिंह मटूड़ा दर्शाए गए हैं। जबकि इस सबके तबादले हुए अर्सा हो गया है।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से अपने विश्राम गृहों में उपलब्ध कराई गई यात्रा दिग्दर्शिका एवं सूचना निदर्शिनी को अपडेट नहीं किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक जेबी पांडे का मई 2014 में रुद्रप्रयाग से स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन पुस्तिका में उन्हें जनपद का सीओ बताया गया है। यहीं नहीं, विद्यालयी शिक्षा, कार्मिक सचिव डी-सेंथिल पांडियन को हरिद्वार का जिलाधिकारी बताया गया है। जबकि वे करीब डेढ़ वर्ष पहले शासन में स्थानांतरित हो चुके हैं।
पुस्तिका में चारधाम यात्रा के संबंधित जिलों के पुलिस, खाद्य, स्वास्थ्य विभाग के उन अधिकारियों का नाम व फोन नंबर अंकित हैं, जो 2014 या 2015 में यहां तैनात थे। पीके गौतम को पौड़ी का पर्यटन अधिकारी बताया गया है, जबकि उन्हें रुद्रप्रयाग में छह माह से अधिक समय हो गया है। यहीं नहीं स्वास्थ्य, खाद्य, जलसंस्थान सहित अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के नाम अपडेट नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
अभी नई पुस्तिका छपी नहीं है, जिससे विश्राम गृहों में पुरानी पुस्तिका है। संबंधित अधिकारियों से यात्रियों को सही जानकारी देने को कहा गया है। - एके द्विवेदी, अपर निदेशक, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद