{"_id":"6af5b64b9cd1a5a9e50121cf","slug":"villagers-surrounded-the-dm-office-for-the-road-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-122128-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सड़क के लिए ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सड़क के लिए ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय घेरा
Thu, 12 Nov 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कहा-21 वर्ष से कर रहे हैं सड़क की मांग, भूख हड़ताल की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। 21 वर्ष से सड़क की मांग पूरी न होने पर अगस्त्यमुनि ब्लॉक की दूरस्थ ग्राम पंचायत ईशाला के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी जब तक गांव को सड़क से नहीं जोड़ा जाता आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी। मौके पर पहुंचे प्रशासन और विभाग के अधिकारियों के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने और आंदोलन पर डटे रहे।
जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल और ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2005 से ईशाला गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की जा रही है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आंदोलन को जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग ने भी समर्थन दिया। मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज दास ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा देवी ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन को नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, कांग्रेस नेता लक्ष्मण नेगी, मानवेन्द्र नेगी, सुभाष नेगी और यूकेडी नेता देवेन्द्र चमोली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। इस दौरान बुद्धि बल्लभ थपलियाल, विनीत विष्ट, धीर सिंह विष्ट, भीमराज सिंह कठैत, यशबीर सिंह, कैलाश विष्ट, राम सिंह कठैत, कमल सिंह विष्ट, अनिल थपलियाल, यशपाल सिंह, मीना देवी, रजनी देवी, सौणी देवी, नीमा देवी आदि मौजूद रहे।
इनसेट :
सड़क से पांच किमी दूर है गांव
ग्रामीणों ने बताया कि ईशाला गांव सड़क से करीब पांच किलोमीटर दूर है। रोजमर्रा के कामों के लिए ग्रामीणों को पांच किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। उन्हें इंटर कॉलेज पहुंचने के लिए करीब साढ़े पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। सड़क न होने से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।