फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers stand on dharna against NH and executive organization

एनएच और कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरने पर डटे ग्रामीण

Sun, 25 Jul 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers stand on dharna against NH and executive organization
ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर घटिया निर्माण कार्य की जांच, प्रभावितों को मुआवजा व दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर केदारघाटी के शेरसी व मैखंडा गांव के ग्रामीणों का धरना 27वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एनएच व कार्यदायी कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आंदोलन को एक माह होने वाला है लेकिन तहसील व जिला प्रशासन ने अब तक दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है। छह माह पूर्व बिना अनुमति व ग्रामीणों की एनओसी के एनएच व कार्यदायी कंपनी ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गांव की वन संपदा व अन्य परिसंपत्तियों को क्षति पहुंचाई है, जो गंभीर विषय है। मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन के साथ केदारघाटी में जगह-जगह प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में विक्रम लाल, रमेश लाल, पवन कुमार, किशन लाल, सुमित अग्रवाल, धर्म सिंह, दौलत सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed