फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers said, food supply is being done in the name of widening in land subsidence zone.

Rudraprayag News: ग्रामीण बोले, भू-धंसाव जोन में चौड़ीकरण के नाम पर हो रही खानापूर्ति

Fri, 24 Nov 2023 06:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers said, food supply is being done in the name of widening in land subsidence zone.
गौरीकुंड राजमार्ग पर कुंड से गुप्तकाशी तक सुधारीकरण कार्य पर उठाए सवाल
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व व्यापार संघ ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
गुप्तकाशी। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे कुंड से सेमी-भैंसारी तक भू-धंसाव जोन पर चौड़ीकरण व सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है लेकिन कार्य मानकों पर नहीं होने से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों में रोष है। उन्होंने एनएच व कार्यदायी संस्था पर सरकारी धन को ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। मंदाकिनी नदी के तेज बहाव से हुए कटाव के कारण कुंड से सेमी-भैंसारी तक तीन किमी हिस्सा भू-धंसाव की चपेट में है। बीते वर्ष केंद्र सरकार द्वारा इस हिस्से के चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए 99 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की गई थी।
एनएच द्वारा कार्यदायी संस्था के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र में राजमार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है लेकिन कार्य को लेकर क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों में रोष है। गुप्तकाशी के व्यापार संघ अध्यक्ष मदन सिंह रावत का कहना है कि भू-धंसाव जोन में सुधारीकरण के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क के ऊपरी तरफ तीन फीट चौड़ी नाली तो बनाई जा रही है लेकिन इससे चौड़ाई प्रभावित हो रही है। जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा व गणेश तिवारी का कहना है कि आपदा के बाद से गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ से सेमी-भैंसारी तक सुधारीकरण के नाम पर अरबों रुपये खर्च किए जा चुके हैं लेकिन राजमार्ग के हालत सुधरने के बजाय और दयनीय होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर कुंड से सेमी-भैंसारी तक भू-धंसाव जोन में चौड़ीकरण नहीं होना है। यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए नाली बनाई जा रही है। कार्य पहले चरण में चल रहा है। कार्य में तय मानकों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। भू-धंसाव जोन में हाईवे को सीसी किया जाना है।
- निर्भय सिंह, ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed