फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers put a lock on the additional primary health center

ग्रामीणों ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जड़ा ताला

Tue, 21 Jun 2022 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers put a lock on the additional primary health center
जखोली ब्लॉक के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैनोली में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने की ताल? - फोटो : RUDRAPRYAG
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जखोली ब्लॉक के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैनोली में तैनात चीफ फार्मेसिस्ट पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। विरोध में ग्रामीणों ने अस्पताल में ताला जड़ दिया। उन्होंने फार्मेसिस्ट का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की। इधर, सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर चीफ फार्मेसिस्ट को तत्काल प्रभाव से सीएमओ कार्यालय में संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी व ग्रामीणों का कहना है कि चीफ फार्मेसिस्ट अरुण परशुराम मैठाणी बीते 15 वर्ष से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैनोली में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फार्मेसिस्ट मरीजों व तीमारदारों से अभद्र व्यवहार करते हैं। साथ ही अस्पताल में तैनात चिकित्सक व अन्य कर्मियों के साथ भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में भी ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी से भेंट कर मामले से अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने चीफ फार्मेसिस्ट का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करने की मांग को लेकर अस्पताल में तालाबंदी कर नारेबाजी की। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली की चिकित्साधिकारी डा. याशमीन ने बैनोली अस्पताल पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद अस्पताल के मुख्य द्वार का ताला खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबंदी करने वालों में ग्राम प्रधान विनीता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष विद्योधरी देवी सेमवाल, भाजपा जिलामंत्री जयप्रकाश सेमवाल, सुबोध नौटियाल, युवक मंगल दल अध्यक्ष रजनीश नौटियाल सहित कई शामिल थे। इधर, डा. बीके शुक्ला ने बताया कि चिकित्साधीक्षक से मामले की पूरी जानकारी लेते हुए तत्काल प्रभाव से चीफ फार्मेसिस्ट को सीएमओ कार्यालय रुद्रप्रयाग अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed