फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers protest against NH in rudraprayag

एनएच के खिलाफ ग्रामीणों ने दिया धरना

Sat, 17 Jul 2021 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against NH in rudraprayag
केंद्र सरकार की चारधाम विकास परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर हुए घटिया निर्माण कार्य के विरोध में मैखंडा व शेरसी के ग्रामीणों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच कमेटी से हाईवे चौड़ीकरण की जांच समेत प्रभावितों को मुआवजा व क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में शेरसी में धरनास्थल पर ग्रामीणों का कहना था कि ऑलवेदर रोड परियोजना में 76 किमी लंबे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी-सोनप्रयाग के बीच कार्यदायी संस्था ने मानकों के इतर कार्य किया है। वन व ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना ही शेरसी व मैखंडा में पेयजल लाइन, पैदल मार्ग समेत अन्य परिसंपत्तियों को क्षति पहुंचाई गई है। इस मौके पर आषाढ़ सिंह, विक्रम लाल, रमेश लाल, प्रताप, नागेंद्र, सुमित अग्रवाल, बीरेंद्र भट्ट, प्रेम सिंह, जीतेंद्र, सुरेंद्र लाल, जसपाल, दामोदर प्रसाद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed