{"_id":"60f18aa58ebc3e1cc27dddb3","slug":"villagers-on-hunger-strike-for-the-hospital-rudrapryag-news-drn38460378","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के लिए अनशन पर डटे रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के लिए अनशन पर डटे रहे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल खोलने की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। मंदिर परिसर के समीप धर्मशाला में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन में दूसरे गांव की 10 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हुए।
ग्रामीणों ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग से कुछ किमी की दूरी पर होने के बाद भी त्रियुगीनारायण की सुध नहीं ली जा रही है। जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों को भी दवा के लिए 13 से 18 किमी सोनप्रयाग या फाटा की दौड़ लगानी पड़ रही है। शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली गई है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि आगामी विस चुनाव में गांव में आने वाले प्रत्येक प्रत्याशी का बहिष्कार किया जाएगा। आंदोलन के दूसरे दिन विनीता देवी, बीना देवी, रेशमा देवी, ललिता देवी, पुष्पा देवी, अनीता देवी, करिश्मा देवी, उर्मिला देवी, आरुषि, आरोही, गोविंद प्रसाद, राहुल घिल्डियाल, मीनाक्षी घिल्डियाल, बीरेंद्र प्रसाद, रणजीत सिंह व अन्य धरने पर बैठे। ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने बताया कि मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा। आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करते हुए हर दिन रैली निकाली जाएगी। जरूरी हुआ तो तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में भी धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर उप प्रधान राजेश्वरी देवी, महेंद्र सेमवाल, दिवाकर गैरोला, ममंद अध्यक्ष अनीता देवी, युमंद अध्यक्ष रजनीश गैरोला आदि मौजूद थे।