फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers of Triyuginarayan on fast unto death from today

आज से आमरण अनशन पर त्रियुगीनारायण के ग्रामीण

Fri, 20 Aug 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Triyuginarayan on fast unto death from today
अस्पताल की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी। आज से होगा आमरण अनशन शु? - फोटो : RUDRAPRYAG
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों ने 21 अगस्त से आमरण अनशन का निर्णय लिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी और झूठा आश्वासन देकर ग्रामीणों से छल करने का आरोप लगाया है। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में क्रमिक अनशन के 37वें दिन ग्रामीणों ने धरनास्थल पर सर्वसम्मति से एकसूत्री मांग की पूर्ति के लिए आमरण अनशन का निर्णय लिया। मौके पर तय किया गया कि शनिवार से शुरू हो रहे आमरण अनशन के पहले दिन महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचंद्र सेमवाल, सोनप्रयाग के व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला, महेंद्र सेमवाल और मंगलदीप शामिल होंगे। उधर, ग्राम पंचायत तोषी के ग्राम प्रधान जगत सिंह रावत ने भी ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया है। युवा सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला ने कहा कि प्रदेश सरकार व उससे जुड़े लोगों ने जिस तरह से ग्रामीणों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है, उसके गंभीर परिणाम होंगे। इस मौके पर उप प्रधान विश्वेश्वरी देवी, राजेश भट्ट, बिछना देवी, बीना देवी, करिश्मा देवी, भगवती प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed