फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers of Shersi and Maikhanda will make a furious movement from 15

15 से उग्र आंदोलन करेंगे शेरसी और मैखंडा के ग्रामीण

Fri, 03 Sep 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Shersi and Maikhanda will make a furious movement from 15
ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच घटिया कार्य को लेकर शेरसी व मैखंडा के ग्रामीणों का प्रदर्शन 66वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने पर 15 सितंबर से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और एनएच की होगी। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शेरसी में धरना दिया। उन्होंने ऊखीमठ तहसील प्रशासन पर आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीएम ने सिर्फ खानापूर्ति के लिए हाईवे का निरीक्षण किया है। उन्होंने प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत समेत अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अमित अग्रवाल, प्रेम लाल अग्रवाल, जयपाल, बीरेंद्र सिंह, मंगल सिंह, राकेश, जितेंद्र, अमन भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed