फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers agree on written assurance, fast ends

लिखित आश्वासन पर माने ग्रामीण, अनशन खत्म

Tue, 17 Aug 2021 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers agree on written assurance, fast ends
सुमाड़ी-सेमा-लडिय़ासु-बिराणगांव-जाखाल मोटर मार्ग निर्माण के लिए जखोली ब्लॉक के भरदार क्षेत्र के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हो गया है। ग्रामीणों ने एक माह में मार्ग निर्माण शुरू न होने पर दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग के सहायक अभियंता अजय थपलियाल धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि सुमाड़ी-सेमा-लड़ियासु-बिराणगांव-जाखाल मार्ग निर्माण को लेकर भूमि हस्तांतरण व अन्य कारणों से सड़क निर्माण में देरी हुई है। अब तेजी से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। एक माह में कटिंग शुरू कर दी जाएगी। करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली वार्ता के बाद ग्रामीण क्रमिक अनशन खत्म करने पर सहमत हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि तय एक माह में कार्य शुरू न हुआ तो वे पुन: आंदोलन शुरू करते हुए आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी लोनिवि की होगी। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश नौटियाल, महासचिव राजेंद्र पंवार, गोपाल बत्र्वाल, शशि नौटियाल, कार्तिक बर्तवाल, विशंभर गौड़, आशा सिंह आदि मौजूद थे। वहीं 12 अगस्त को भरदार क्षेत्र के सेमा, बिराणगांव, लडियासू आदि गांवों के ग्रामीणों ने पाडुली में क्रमिक अनशन शुरू किया था। ग्रामीणों का कहना था कि मोटर मार्ग को स्वीकृत हुए 10 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed