फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   vehicle to the village, rural Jume

टिमरिया गांव में पहुंचा वाहन, झूमे ग्रामीण

Fri, 06 May 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला अगस्त्यमुनि
ब्यूरो/ अमर उजाला अगस्त्यमुनि Updated Fri, 06 May 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
टिमरिया गांव में पहुंचा वाहन, झूमे ग्रामीण
ग्राम पंचायत टिमरिया में पहली बार जब वाहन पहुंचा तो ग्रामीण गदगद हो उठे। इस मौके पर वाहन चालक का फूल-मालओं के साथ स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण कर सड़क सुविधा से जुड़ने की खुशी जताई।

ब्लाक मुख्यालय से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित टिमरिया गांव के ग्रामीण भीरी से चार किमी पैदल दूरी तय कर अपने घरों को पहुंचते थे। जून 2013 की आपदा से बदहाल रास्ते पर हर समय खतरा बना रहता था। अब उनकी यह मुश्किल हल हो गई है। गांव तक सड़क पहुंचने के साथ ही उस पर स्थानीय स्तर पर यातायात भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


एक दशक पहले  स्वीकृत 4.5 किमी हल्का मोटर मार्ग गिवाड़ी गांव-टिमरिया-बरम्वाड़ी का निर्माण पूरा हो गया है। यहीं नहीं, शुक्रवार को मार्ग पर भीरी से दो छोटे वाहन और एक मोटर साइकिल गांव पहुंची। यह दृश्य देख ग्रामीण अपने घरों से दौड़े सड़क में पहुंचे और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई देने लगे। पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह नेगी ने बताया कि पहले दिन भीरी से दोनों छोटे वाहनों ने दो-दो चक्कर गांव के लगाए हैं। इस मौके पर महेंद्र सेमवाल, सुलोचना देवी, प्रभा देवी, कपिल देव, विक्रम सिंह रावत, दिगंबर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने नहीं लिया मुआवजा
‘मुआवजा नहीं, सड़क दो’ का नारा लगाने वाले टिमरिया के ग्रामीण अपनी बात पर आखिरी तक अडिग रहे। टिमरिया वल्ली व पल्ली के 42 परिवारों ने सड़क निर्माण के दौरान कटान व दबान में नष्ट हुई अपनी कृषि भूमि का विभाग से मुआवजा नहीं लिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग सड़क की थी, जो उन्हें मिल गई है।


4.5 किमी हल्का मोटर मार्ग का निर्माण पूरा कर दिया है। कुछ स्थानों पर छिटपुट कार्य रह गए हैं, जो त्वरित पूरे कर दिए जाएंगे।- मनोज दास, ईई, लोनिवि ऊखीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed