फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Vandana took charge as the 24th District Magistrate

24वें जिलाधिकारी के रूप में वंदना ने संभाला कार्यभार

Mon, 25 May 2020 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Vandana took charge as the 24th District Magistrate
DM rudraprayag - फोटो : amar ujala
वर्ष 2013 बैच की आईएएस वंदना ने जनपद रुद्रप्रयाग के 24वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने कोषागार में डबल लॉक का चार्ज भी लिया। जिला गठन के 23 वर्षों में वे यहां तैनात होने वाली तीसरी महिला डीएम हैं। इससे पूर्व आईएएस मनीषा पंवार (1997-98) और रंजना (2016-17) ने यहां अपनी सेवाएं दी हैं। 23 साल में रुद्रप्रयाग जिले को मिले 24 जिलाधिकारी मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार को पिथौरागढ़ से यहां पहुंचकर अपराह्न बाद नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके झा, उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी, एसडीएम डीपी सिंह आदि मौजूद थे। इसके उपरांत उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर का जायजा लिया और विभागीय कामकाज के बारे में जानकारी ली। सोमवार को जिलाधिकारी वंदना ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में बनाए गए स्टेंजिंग एरिया और बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ बैरियर का निरीक्षण किया। 2
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed