{"_id":"580237044f1c1b4a2c28f710","slug":"valley-was-buzzing-with-tourists-tungnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से गुलजार हुई तुंगनाथ घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों से गुलजार हुई तुंगनाथ घाटी
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 15 Oct 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
tungnath highest temple of lord shiva
- फोटो : file photo
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के धाम में इन दिनों रौनक बनी हुई है। यहां प्रतिदिन 50 से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कपाट खुलने के बाद से धाम में 10517 श्रद्वालु दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले एक माह से तुंगनाथ घाटी श्रद्धालुओं व पर्यटकों से गुलजार बनी हुई है।
इन दिनों दुगलबिट्टा, चोपता व तुंगनाथ धाम होते हुए चंद्रशिला तक श्रद्धालु व पर्यटक पहुंच रहे हैं। चोपता सहित बुग्याली क्षेत्रों में पर्यटकों के टेंट लगाए हुए हैं। स्थानीय निवासी सुबोध मंमगाई का कहना है कि पर्यटक/ श्रद्धालुओं के पहुंचने से रोजगार को गति मिली है।
विज्ञापन
इधर, मंदिर समिति के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित का कहना है कि तुंगनाथ मंदिर में पिछले एक पखवाड़े से श्रद्धालुओं की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। धाम में साढ़े दस हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन