फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Uttarakhand Pandav dance in Jawadi village

ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर रहे पांडव पश्वा

Tue, 03 Dec 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Pandav dance in Jawadi village
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ गांव में पांडव नृत्य अनुष्ठान के तहत नृत्य करते हुए पांडव पश्वा। - फोटो : RUDRAPRYAG
जिला मुख्यालय से लगे पुनाड़ और जखोली ब्लाक के जवाड़ी गांव में पांडव ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर रहे हैं। पांडव नृत्य देखने के लिए अन्य गांवों के लोग भी यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

27 नवंबर से शुरू हुए पांडव नृत्य में पंचनाम देवताओं की पूजा के साथ पांडवों का आह्वान किया जा रहा है। ढोल-दमाऊं की थाप और पंडवाणी गायन पर पांडव अपने पश्वाओं पर अवतरित होकर नृत्य कर रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट व महेश चंद्र डियूंडी ने बताया कि अनुष्ठान में प्रतिदिन गणेश पूजन, पंचनाम देवता पूजन और पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों के पूजन के साथ दोपहर को नृत्य हो रहा है। इधर, जखोली ब्लाक के जवाड़ी गांव में भी पांडव नृत्य का शुभारंभ हो रहा है। सुरेंद्र सिंह कप्रवाण ने बताया कि गांव के पंचायत चौक में पांडवों के आह्वान के साथ विधि-विधान से पांडव नृत्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

थान गांव में पांडव नृत्य शुरू
नारायणबगड़। ग्राम पंचायत कौब के थान गांव में नौ दिवसीय पांडव नृत्य का शुभारंभ हुआ। पांडव मंदिर में ढोल दमाऊं की थाप पर भूमियाल देवता का आह्वान किया गया। भूमियाल देवता ने अवतरित होकर भक्तों को आशीष दिया। पांडव देवताओं के पुजारी बादर सिंह रावत, गोपाल रावत तथा दर्शन रावत ने मंदिर में पूजा की। आचार्य राजेंद्र रतूड़ी ने यज्ञ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed