फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Urges pilgrims to end the movement

तीर्थपुरोहितों से आंदोलन खत्म करने का आग्रह

Sun, 25 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Urges pilgrims to end the movement
भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए द्वार खोले हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम होंगे।
विज्ञापन

केदारघाटी भ्रमण के दौरान भाजपा के पूर्व दायित्वधारी अजेंद्र ने कहा कि सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मसले पर गंभीर हैं। देवस्थानम बोर्ड को लेकर उपजी शंकाओं को दूर करने के लिए उन्होंने उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की है। उन्होंने केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों से आंदोलन का समाप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि वार्ता से ही इस मसले का हल निकलेगा। तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों के हितों के प्रति प्रदेश सरकार पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन

सरकार की ऐसी कोई भी मंशा या योजना नहीं है कि बोर्ड के बहाने धामों से जुड़े लोगों का अहित हो। उन्होंने ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, गौरीकुंड और त्रियुगीनारायण का भ्रमण कर लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर नगर पंचायत ऊखीमठ के अध्यक्ष विजय राणा, जयंती कुर्मांचलि, सुमन जमलोकी, विजय जमलोकी, पवन राणा आदि थे। उधर, देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का धरना 42वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर संजय तिवारी, अंकुर शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, ऋषि शुक्ला समेत अन्य तीर्थपुरोहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed