फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Uproar over cancellation of proposal of three claimants

रुद्रपुर में उत्तर व दक्षिण मंडल अध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Uproar over cancellation of proposal of three claimants
सितारगंज। भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर विचार विमर्श के बाद नौ कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी की। चुनाव अधिकारी के तीन प्रस्ताव अयोग्य मानकर निरस्त करने पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडी गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष पद पर चुनाव अधिकारी रमेश जोशी के समक्ष पूर्व मंडल मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत, अनिल गुप्ता, विजय सलूजा, लाल सिंह दायमा, शिवपाल सिंह चौहान, गुरदीप सिंह चौहान, कुलदीप गंगवार, राधेश्याम सागर और हरीश चंद कंबोज ने दावेदारी की। चुनाव अधिकारी ने तीन दावेदारों के दो बार का सक्रिय सदस्य न होने पर उनके प्रस्ताव निरस्त कर दिए। इस पर हंगामा हो गया। दावेदार कंबोज ने कहा कि वह मंडल उपाध्यक्ष रहे हैं। उसके बाद भी सक्रिय सदस्य नहीं माना जा रहा है। गुरदीप सिंह चौहान ने कहा कि वह भी सक्रिय कार्यकर्ता हैं, उसके बाद भी उनका प्रस्ताव निरस्त कर दिया। चुनाव अधिकारी ने कहा कि वह प्रस्तावों को जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के समक्ष रखेंगे और फिर 30 नवंबर को मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, सह चुनाव अधिकारी उदय सिंह राणा, आदेश ठाकुर, राकेश त्यागी, सुरेश जैन, सुराज खान गुड्डू, भीमसेन गर्ग, संजय गोयल, गीता सक्सेना, उमाशंकर दुबे, पंकज गहतोड़ी, सरफराज अंसारी, ताजुद्दीन, इम्तियाज अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर में उत्तर और दक्षिण मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी
रुद्रपुर। भाजपा के उत्तर एवं दक्षिण मंडल अध्यक्ष पदों के लिए बृहस्पतिवार को रायशुमारी की गई।
भाजपा कार्यालय एवं रोटरी क्लब में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बैठक हुई। इसमें उत्तर मंडल अध्यक्ष पद के लिए धीरेश गुप्ता और राकेश सिंह ने दावेदारी की। चुनाव अधिकारी हरविंदर सिंह विर्क और सह चुनाव अधिकारी राजेश जग्गा रहे। यहां विधायक राजकुमार ठुकराल आदि रहे। उधर, बगवाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उत्तर मंडल अध्यक्ष के लिए कई ने दावेदारी पेश की। चुनाव प्रभारी गुंजन सुखीजा व सह प्रभारी सुशील यादव समक्ष दावेदारी पेश करने वालों में विपिन शर्मा, चंदेसन कोली, छेदालाल पाल, संदीप अनेजा, सैलेंद्र कोली, मुकेश वरिष्ठ आदि रहे। दोनों चुनाव प्रभारियों ने बताया रिपोर्ट देहरादून भेजी जाएगी। इसके आधार पर मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा।
खटीमा में पांच की दावेदारी
खटीमा। भाजपा की ओर से खटीमा और नानकमत्ता विस क्षेत्र के अंतर्गत पांच मंडलों के अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है।
लोनिवि के अतिथि गृह में बृहस्पतिवार को चुनाव अधिकारी चौधरी ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। भाजपा नेता हिमांशु बिष्ट ने बताया कि पैनल में खटीमा ग्रामीण मंडल से हिमांशु बिष्ट, बीएस कोटिया, नवीन कन्याल, खटीमा नगर से संतोष अग्रवाल, सतीश गोयल, अमित पांडे, गंभीर सिंह धामी, फकीर धामी, झनकट मंडल से भुवन जोशी, किशोर जोशी, जितेंद्र वर्मा, खटीमा ग्रामीण मंडल द्वितीय से देवेंद्र गिरि, ठाकुर प्रसाद ने अपनी दावेदारी की। बैठक में किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, धन सिंह सामंत, दीपक तिवारी, मुकेश रौहेला, मोहनी पोखरिया, चंदू मुंडेला, मान सिंह, मनोज शाही, अजय सिंह, किशन सिंह, संदीप राणा रहे।
बाजपुर में 12 ने किया आवेदन
बाजपुर। सिंचाई गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को आयोजित भाजपाइयों की बैठक में मंडल चुनाव अधिकारी राकेश राणा ने नगर अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष विकास गुप्ता, विमल शर्मा, खीम सिंह दानू, महेश राठौर, गौरव शर्मा, मुकुंद शुक्ला, रिंकू शर्मा, कैलोशो देवी, शकुंतला देवी, अजीम अहमद, बबन सिंह, यूसुफ समेत 12 कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवेदन सौंपे। चुनाव अधिकारी के अनुसार 30 नवंबर तक मंडल अध्यक्ष की घोषणा होगी। इस मौके पर गोपाल कोछड़, मेजर सिंह, राजकुमार, अजयदीप ढौडियाल, बहादुर सिंह भंडारी, मोहित अग्रवाल, पवन शर्मा, मूल शंकर शास्त्री आदि थे।
जसपुर में भी चुनाव प्रभारी ने की रायशुमारी
जसपुर। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के चयन को चुनाव प्रभारी ने करीब 130 लोगों से रायशुमारी की। भाजपा नगर अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। अब नए अध्यक्ष का चुनाव होना है।
अध्यक्ष पद के लिए बलराम तोमर, खड़क सिंह, डॉ. सुदेश, मीनाक्षी चौहान, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, सुधीर विश्नोई, मनोज तोमर, राजकुमार, अभिषेक, अंकुर सक्सेना, नरेश सागर आदि ने चुनाव अधिकारी दिनेश राणा के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, बिजेंद्र गहलोत, अजय अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, शीतल जोशी, विमल अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, रीना चौहान, विमल वर्मा, संजू चौहान, हरगोविंद, भानू विश्नोई, विकल आदि रहे।

अनादि रंजन मंडल के नाम पर बनी सहमति
दिनेशपुर। नगर पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को हिमांशु सरकार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष पद के लिए तरुण दुबे ने अनादि रंजन मंडल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने समर्थन किया। मगर पार्टी के नियमानुसार प्रकाश कोश्यारी और मोहन नयाल ने भी औपचारिकता के तौर पर दावेदारी पेश की। चुनाव अधिकारी तरुण दत्ता ने कहा कि तीनों नाम जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज रहे है। बैठक में सह चुनाव प्रभारी नारायण शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता दूबे, मोहन पानू, चंद्रकांत मंडल, अतुल पांडेय, जिला पंचायत सदस्य त्रिनाथ विश्वास, भोला शर्मा, रोहित मंडल, चंदन नयाल, राकेश सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed