फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two objections in Kuraiya seat rejected, ruckus

कुरैया सीट पर दो आपत्तियां नामंजूर, बरपा हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two objections in Kuraiya seat rejected, ruckus
रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में हंगामा करते पूर्व ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर ब्लॉक की कुरैया बीडीसी सीट पर दो नामांकन पत्रों के खिलाफ लगी आपत्तियों के मंजूर न होने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने हंगामा करते हुए भाजपा नेताओं पर षड्यंत्र का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निर्वाचन अधिकारियों पर नामांकन पत्रों की जांच में दबाव बनाने का आरोप लगाया। ब्लॉक सभागार में हंगामे के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख की भाजपा नेताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। वहां तैनात पुलिस फोर्स ने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए कक्ष से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

महिला आरक्षित बीडीसी सीट कुरैया से इस बार पूर्व ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना की पत्नी जसप्रीत कौर ने नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही मंदीप कौर पत्नी महेंद्र सिंह और राजेंद्र कौर पुत्री मलकीत सिंह समेत कुल पांच लोगों ने कुरैया सीट पर नामांकन कराया है। मंदीप कौर और राजेंद्र कौर के नामांकन में गलत शपथ पत्र देेने का आरोप लगाते हुए आपत्तियां दाखिल हुई थीं लेकिन निर्वाचन अधिकारियों ने आपत्तियों को मंजूर नहीं किया।
विज्ञापन

इस पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने निर्वाचन अधिकारियों पर भाजपा सरकार के दबाव में नामांकन पत्रों की निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदीप और राजेंद्र के शपथ पत्रों में गलती होने के बावजूद नामांकन निरस्त नहीं किए गए। इस दौरान उनकी ब्लॉक सभागार में मौजूद एक भाजपा नेता के साथ धक्कामुक्की हो गई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस फोर्स ने दोनों पक्षों को कक्ष से बाहर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली। निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख के परिवार के सदस्य की ओर आपत्ति लगाई थी लेकिन आपत्ति को मंजूर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों और आपत्तियों का निस्तारण पूरी तरह निष्पक्ष हुआ है।

वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने इसके खिलाफ न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुरैया सीट के चारों दावेदारों में तीन भाजपा के डमी प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed