फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two man sexually assaulted a woman after giving lift in car

कार में दरिंदगी: लिफ्ट देने के बाद दो युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म, फिर यहां लाकर उसे दिया छोड़

Tue, 22 Mar 2022 10:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Mar 2022 10:45 PM IST
सार

पीड़िता ने गुप्तकाशी थाना में तहरीर देकर बताया कि उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। होली के दिन 18 मार्च को गुप्तकाशी से घर जाने के लिए उसने और उसके चाचा ने कार सवार दो लोगों से लिफ्ट मांगी थी। रास्ते में आरोपियों ने उसके चाचा को शराब पिलाकर मारपीट की। चाचा को कार से उतारकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Two man sexually assaulted a woman after giving lift in car
महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बीते 19 मार्च को पीड़िता ने गुप्तकाशी थाना में तहरीर देकर बताया कि उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। होली के दिन 18 मार्च को गुप्तकाशी से घर जाने के लिए उसने और उसके चाचा ने कार सवार दो लोगों से लिफ्ट मांगी थी। कुछ दूरी पर जाने के बाद कार सवार आरोपियों ने उसके चाचा को शराब पिलाई और मारपीट करते हुए उनका मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया। चाचा कार से उतरकर अपना मोबाइल ढूंढने लगे तो आरोपी वाहन को जंगल की तरफ ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला को कार से गुप्तकाशी लाए। यहां एक आरोपी महिला को मोटर साइकिल से साथ ले गया और बाद में फाटा बाजार में छोड़ दिया। महिला ने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी परिचित को देने के बाद गुप्तकाशी थाना में तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने थाना पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर संयोगिता के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी दर्शन लाल और धर्मेंद्र कुमार, निवासी ग्राम नाला (कर्णधार) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। साथ ही घटना में उपयोग किए गए दोनों वाहन बरामद कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed