फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two caught stealing eight bundles of electrical cables

बिजली के तारों के आठ बंडल चोरी करते पकड़े गए दो लोग

Sun, 14 Aug 2022 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two caught stealing eight bundles of electrical cables
ऊर्जा निगम के कर्मचारी के साथ मिलकर कबाड़ी का कार्य करने वाले दो लोगों ने बिजली के आठ बंडल तारों की चोरी की। ग्रामीणों के सहयोग से राजस्व पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही चोरी की सामग्री के लिए उपयोग में लाए गए वाहन को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार देर शाम सारी गांव से गौचर की तरफ एक वाहन रहा था। इस दौरान बैसोड़ के युवाओं ने वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। इस पर युवकों को शक हुआ और उन्होंने बाइक से वाहन का पीछा किया। इसी दौरान चमसील के समीप गौचर की तरफ जा रहे नायाब तहसीलदार व राजस्व उप निरीक्षक के वाहन से रगड़ता हुआ वाहन आगे बढ़ गया लेकिन कुछ आगे कीचड़ होने के कारण वह फंस गया। इस दौरान चालक व अन्य व्यक्ति जंगल की तरफ भाग गए। हालांकि वे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिए गए। पूछताछ में पकड़े गए दोनों लोगों ने बताया कि वह नगरासू-सौड़ में कबाड़ी का काम करते हैं। बिजली के तारों के आठ बंडल वह कोठगी, भटवाड़ी से चोरी कर ला रहे हैं। इस कार्य में ऊर्जा निगम का एक कर्मचारी भी उनके साथ शामिल है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राजपाल सिंह रावत ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही वाहन सीज कर दिया गया है। वहीं, वाहन मालिक को भी नोटिस जारी करने के साथ ही ऊर्जा निगम को घटना के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed