फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Two additional helipads will be built in Kedarnath region

केदारनाथ क्षेत्र में दो अतिरिक्त हेलीपैड का किया जाएगा निर्माण

Mon, 26 Aug 2019 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Two additional helipads will be built in Kedarnath region
भगवान केदारनाथ की यात्रा में श्रद्धालुओं की उमड़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने केदारपुरी में दो अतिरिक्त हेलीपैड बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए जल्द ही भूवैज्ञानिकों के साथ रुद्रा प्वाइंट और छानी कैंप में जमीन चिह्नित की जाएगी। केदारपुरी क्षेत्र में अतिरिक्त हेलीपैड के निर्माण का मुख्य उद्देश्य यात्राकाल में हेलीकॉप्टर की उड़ानों को कम से कम करना है।
विज्ञापन

16-17 जून 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा में शासन द्वारा हेलीकॉप्टर सेवा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस वर्ष भी 11 हेली कंपनियों ने मई-जून में अपनी हेली सेवाएं दी, इस दौरान 58 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। स्थिति यह रही कि हर रोज हेलीकॉप्टरों द्वारा औसतन 180 से 220 शटल की गई। ऐसे में केदारनाथ में मंदिर से आधा किमी पहले एमआई-26 हेलीपैड पर दिनभर हेलीकॉप्टर का शोर बना रहता है, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा केदारपुरी में दो और हेलीपैड बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए प्रशासन द्वारा गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर धाम से करीब दो से साढ़े तीन किमी पहले रुद्रा प्वाइंट और छानी कैंप को चुना गया है। यहां पर हेलीपैड निर्माण को लेकर भूवैज्ञानिकों की मदद से जल्द ही भूमि का चयन किया जाएगा। इसके बाद डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

इनका कहना है --
बीते वर्षों से केदारनाथ यात्रा हर वर्ष नए आयाम हासिल कर रही है। पैदल से लेकर हवाई मार्ग से यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए धाम में दो और हेलीपैड बनाने की योजना है। इन हेलीपैड का निर्माण मंदिर से ढाई से तीन किमी पहले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed