फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Truck fell along the river, one killed, one wounded.

नदी किनारे गिरा ट्रक, एक की मौत, एक घायल

Fri, 02 Dec 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उझाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उझाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 02 Dec 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
Truck fell along the river, one killed, one wounded.
accident - फोटो : demo pic

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी किनारे जा गिरा। हादसे में परिचालक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर घायल हो गया। 108 सेवा से उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों और वाहन मालिक को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


कर्णप्रयाग से ऋषिकेश जा रहा एक ट्रक घोलतीर के समीप नारायणघाटी में अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। लोगों की सूचना पर रुद्रप्रयाग कोतवाली व घोलतीर चौकी से मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायल चालक रणजीत सिंह पुत्र हुकुम सिंह, निवासी कंडारा (कर्णप्रयाग) सड़क से करीब 50 मीटर नीचे मिला। उसे सड़क तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पांच घंटे की खोज के बाद रेस्क्यू टीम ने परिचालक देवेंद्र सिंह (21) पुत्र गौर सिंह, निवासी ग्राम पिंडवाली, आदिबदरी का शव नदी से बरामद किया। कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed