फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Triyuginarayan and Omkareshwar temple

विस अध्यक्ष ने की त्रियुगीनारायण और ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा

Sun, 24 Jan 2021 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Triyuginarayan and Omkareshwar temple
त्रियुगीनारायण में दर्शन के उपरांत जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के साथ उत्तराखंड विस अध्यक्? - फोटो : RUDRAPRYAG
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल परिवार समेत त्रियुगीनारायण और ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष कालीमठ भी गए और महाकाली के दर्शन किए।
विज्ञापन

रविवार को विस अध्यक्ष ने गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आराध्य के दर्शन किए। इसके बाद वे त्रियुगीनारायण पहुंचे और आराध्य भगवान बामन के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। इसके बाद वे ऊखीमठ पहुंचे और यहां पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में परिवार समेत पूजा-अर्चना करते हुए उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित होगा। बजट सत्र की तैयारियों को लेकर वे चार दिवसीय रुद्रप्रयाग/चमोली जिले के भ्रमण पर आए हुए हैं। विस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में राष्ट्रीय पर्व मनाने और ध्वजारोहण करने की परंपरा बनाई है। कहा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को वे भराड़ीसैंण में ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व बीते शनिवार शाम को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल देहरादून से रुद्रप्रयाग होते हुए अगस्त्यमुनि पहुंचे थे। यहां पर विधायक भरत सिंह चौधरी व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गुप्तकाशी में केदारनाथ के विधायक मनोज रावत व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उनसे भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed