फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tricolor yatra taken out with patriotic songs

भाजपाइयों ने घर-घर संपर्क कर वितरित किया तिरंगा

Thu, 11 Aug 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out with patriotic songs
ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी... देशभक्ति गीत के साथ आजादी के अमृत महोत्सव पर सैकड़ों लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में महिला समूह, जनप्रतिनिधि व कई विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया। नारायणबगड़ में पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष दलीप नेगी के दिशा निर्देशन में निकाली गई रेली में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

वन मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने गजा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि आज भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, मंडी समिति अध्यक्ष बीर सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष अरविंद उनियाल, ईओ सुशील बहुगुणा आदि मौजूद थे। उधर, अगस्त्यमुनि में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल व विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट ने विजय पब्लिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय तुनालका के छात्रों को तिरंगे झंडे बांटे। आईटीआई बड़कोट के स्वीइंग टेक्नोलॉजी ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों ने दिव्यांग छात्रों व अध्यापकों को झंडे दिए।
भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों के साथ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, डीन प्लेसमेंट डॉ. जीएस बरार, डीन फैकल्टी डॉ. हरिहरन मुथुसामी और डीन अकादमिक डॉ. लालता प्रसाद आदि मौजूद थेद्घ

जिले के निकाय क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 58 हजार 314 तिरंगे फहराए जाएंगे। इनमें नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार में सबसे ज्यादा 40 हजार से अधिक और सबसे कम नगर पालिका क्षेत्र दुगड्डा में 721 तिरंगे फहराए जाएंगे। निकाय के नोडल अधिकारी व ईओ प्रदीप बिष्ट ने बताया कि 13 अगस्त तक निकाय क्षेत्रों के प्रत्येक घर में तिरंगा पहुंचाने व फहराने का कार्य कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed