{"_id":"62891393f051b52cfe656dd3","slug":"travelers-should-be-sent-according-to-the-prescribed-number-in-kedarnath-maharaj-rudrapryag-news-drn41239068","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में निर्धारित संख्या के हिसाब से भेजे जाएं यात्री: महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में निर्धारित संख्या के हिसाब से भेजे जाएं यात्री: महाराज
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रशासन को चारधाम यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखा जाए। साथ ही केदारनाथ में निर्धारित संख्या के हिसाब से यात्रियों को भेजा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपना फोन स्विच ऑफ न रखे और जनप्रतिनिधियों की कॉल जरूर रिसीव करें।
केदारनाथ यात्रा की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सीएमओ को निर्देश दिए किए यात्रियों का अनिर्वाय रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाए। हाइपर टेंशन, अस्थमा आदि रोगों से पीड़ित यात्रियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही यात्रा की अनुमति दी जाए। उन्होंने लोनिवि को यात्रा पैदल मार्ग पर टूटी रैलिंग को ठीक करने और रामबाड़ा में पुल का निर्माण समय पर करने को कहा। यात्रा मार्ग पर बेहतर साफ-सफाई और कूड़े के उचित निस्तारण के साथ ही केदारनाथ में पर्याप्त शौचालय बनाने पर जोर दिया। कैबिनेट मंत्री ने पार्किंग व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने केदारनाथ रोपवे निर्माण, पुराने पैदल मार्ग को पुनर्जीवित करने और नए मार्ग पर यात्री शेड बनाने को भी कहा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष अमरदेई शाह ने साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
मृत घोड़ा-खच्चरों का करें दाह संस्कार
रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन को बेहतर तरीके से होना चाहिए। संचालक/हॉकर की लापरवाही से यदि घोड़े-खच्चर की मौत होती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही मृत घोड़े-खच्चरों का दाह-संस्कार सही तरीके से किया जाए। उन्होंने घोड़ा-खच्चरों के भोजन व आराम पर भी जोर दिया।