फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Traders, public representatives of Ukhimath did a ruckus on Gaurikund Highway

ऊखीमठ के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों ने गौरीकुंड हाईवे पर किया चक्काजाम

Sat, 21 May 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Traders, public representatives of Ukhimath did a ruckus on Gaurikund Highway
कुंड-ऊखीमठ-गोपेश्वर हाईवे को 12 दिन बाद भी जयवीरी में दुरुस्त नहीं करने से नाराज जनप्रतिनिधियों, होटल संचालकों व व्यापार संघ ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कुंड में चक्काजाम किया। कहना था कि एनएच की लचर कार्यशैली के चलते तय समय में क्षतिग्रस्त हाईवे की मरम्मत नहीं हो पाई है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आ रहे यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। साथ ही होटल संचालन व अन्य कारोबारी गतिविधियां भी पूरी तरह से चौपट हो गई है। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में एनएच के अधिकारियों के एक सप्ताह में हाईवे को दुरुस्त करने के लिखित आश्वासन के बाद चक्काजाम खोला।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा व व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट के नेतृत्व में ऊखीमठ के कारोबारी, होटल संचालक और जनप्रतिनिधि सुबह दस बजे गौरीकुंड हाईवे स्थित कुंड में एकत्रित हुए। उन्होंने बीते 10 मई को क्षतिग्रस्त हुए कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे को दुरुस्त न करने के विरोध में 10.45 बजे से कुंड में चक्काजाम शुरू कर दिया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ से यात्री व अन्य वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा का कहना था कि ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे से ऊखीमठ बाजार व तुंगनाथ घाटी निर्भर है। साथ ही यह हाईवे जनपद चमोली सहित बदरीनाथ को भी जोड़ता है, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी जयवीरी में क्षतिग्रस्त हिस्से की राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि द्वारा मरम्मत नहीं गई है। जबकि विभागीय अधिकारियों ने दस दिन में पुश्ता निर्माण कर वाहनों का संचालन करने की बात कही थी। बावजूद स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

वहीं, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट का कहना था कि हाईवे बंद होने से ऊखीमठ में व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह से चौपट हो गई है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, होटल संचालक दिनेश तिवारी, कर्मवीर, नंदन सिंह रावत, महावीर पंवार, पवन राणा, नवीन शैव आदि का कहना है कि राजमार्ग बंद होने से तीर्थयात्रियों की बसें ऊखीमठ नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और लॉज से जुड़ा कारोबार ठप हो रखा है। आधा घंटे तक चक्काजाम के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार दीवान सिंह राणा, थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल, गुप्तकाशी थाना प्रभारी अजय जाटव के समक्ष राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता राजवीर सिंह चौहान के एक सप्ताह में राजमार्ग को दुरुस्त करने के लिखित आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने पूर्वाह्न 11.15 बजे चक्काजाम खत्म किया। इसके बाद गौरीकुंड हाईवे पर यातायात बहाल हो पाया। इस अवसर पर डा. अंजनेश पंवार, हरिमोहन भट्ट, नवदीप नेगी, आशीष पुष्पवाण, प्रेम प्रकाश नौटियाल, सौरभ नौटियाल, आशीष पुष्पवाण, मुन्ना, दिनेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed