फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Tilnga champion in rural sports competition

ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में तुलंगा चैंपियन

Fri, 13 Nov 2015 04:48 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Fri, 13 Nov 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन

राजीव गांधी खेल अभियान के तहत युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत तुलंगा चैंपियन रहा।

विज्ञापन


खो-खो बालक वर्ग में किमाणा ने बाजी मारी। जबकि वॉलीबाल ओपन का खिताब दैड़ा व अंडर-16 में ग्राम पंचायत सारी ने जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम की।

यहां जीआईसी के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी अंडर-16 बालक वर्ग में डा. जैक्सवीन नेशनल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी प्रथम रहा।

3 हजार व 4 सौ मीटर मीटर दौड़ बालक वर्ग में ग्राम पंचायत तुलंगा के प्रदीप व आशीष क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में तुंलगा के देवेंद्र व ऊखीमठ के आनंद क्रमश:  प्रथम व द्वितीय रहे। 15 सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में तुलंगा की नीलम अव्वल रहीं।
विज्ञापन


गोला फेंक बालक वर्ग में तुलंगा के नवीन प्रथम व किमाणा के मयंक द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में गड्गू की योगिता अव्वल रही। चक्का फेंक बालक वर्ग में थल्या के नवीन प्रथम रहे। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ऊखीमठ के ब्लाक प्रमुख संत लाल शाह ने ट्राफी व शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बीडीओ डीएन सकलानी, युवा कल्याण अधिकारी यूसी बहुगुणा, पूर्व प्रमुख एलपी भट्ट, पंकज पंवार, जीतेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed