फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag News Three trekkers who lost their way due to forest fire were rescued safely

Rudraprayag: जंगल में आग लगने से रास्ता भटके तीन ट्रेकर को सुरक्षित निकाला, तीन दिन पहले आए थे घूमने

Wed, 22 Jan 2025 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 22 Jan 2025 11:27 AM IST
सार

सोमवार देर शाम को जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि देवरियाताल-चोपता ट्रेक पर जंगल में आग लगी है जिस कारण वहां तीन ट्रेकर अलग-अलग जगह फंस गए हैं, जिसमें से एक के पैर पर चोट लगी है। वह चलने में असमर्थ है।

विज्ञापन
Rudraprayag News Three trekkers who lost their way due to forest fire were rescued safely
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

देवरियाताल-चोपता ट्रेक पर जंगल में आग लगने से तीन ट्रेकर रास्ता भटक गए थे। रेस्क्यू दल ने तीनों ट्रेकरों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया। इस दौरान एक ट्रेकर घायल भी हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी ट्रेकर दिल्ली, बिहार और राजस्थान निवासी हैं।

विज्ञापन


तीनों ट्रेकर तीन दिन पूर्व वन विभाग की अनुमति के बाद ट्रेकिंग के लिए निकले थे। बीते सोमवार देर शाम को जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि देवरियाताल-चोपता ट्रेक पर जंगल में आग लगी है जिस कारण वहां तीन ट्रेकर अलग-अलग जगह फंस गए हैं, जिसमें से एक के पैर पर चोट लगी है। वह चलने में असमर्थ है।
विज्ञापन


इसके बाद एसडीआरफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। रात 9.30 बजे टीम ने ट्रेकिंग रूट पर आठ किमी क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल अधिराज चौहान (21), निवासी उदयपुर, राजस्थान को जंगल से रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे: भटवाड़ीसैंण में हादसा, अगस्तमुनि जा रहा वाहन खाई में गिरा, महिला फार्मासिस्ट की मौत

एसडीआरएफ की टीम घायल को स्ट्रेचर से आठ किमी पैदल मुख्य मार्ग तक लाई और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अन्य दो ट्रेकर नमन यादव, निवासी लाजपत नगर दिल्ली और समीर कुमार पांडेय को डीडीआरएफ व पुलिस टीम ने देर रात जंगल से खोज निकाला। दोनों युवकों को मुख्य मार्ग से होते हुए सड़क तक पहुंचाया गया। डीडीआरएफ के जवान राहुल कुमार ने बताया कि तीनों ट्रेकर तीन दिन पूर्व ट्रेकिंग के लिए पहुंचे थे। वह देवरियाताल भ्रमण के बाद वहां से चोपता के लिए निकले थे। मगर जंगल में आग लगने से घने धुएं के कारण वह रास्ता भटक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed