फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Three pilgrims fell ill due to cold and were sent by helicopter.

Rudraprayag News: ठंड से बिगड़ी तीन श्रद्धालुओं की तबीयत, हेलिकॉप्टर से भेजा

Tue, 05 May 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 05 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Three pilgrims fell ill due to cold and were sent by helicopter.
रुद्रप्रयाग। कई दिनों से हो रही बारिश और केदारनाथ में अत्यधिक ठंड से स्वास्थ्य खराब होने पर तीन श्रद्धालुओं को मंगलवार सुबह प्रशासन ने हेली सेवा से सुरक्षित स्थान पर भेजा।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ निवासी धर्मपाल साहू (35) को सांस लेने में तकलीफ होने पर सुबह साढ़े दस बजे विवेकानंद अस्पताल से हेलिपैड पहुंचाया गया। वहीं राजस्थान के धौलपुर निवासी दिलीप (53) को हाई एल्टीट्यूड पल्मोनरी एडिमा और सांस फूलने की शिकायत पर साढ़े दस बजे भेजा गया। इसके अलावा प्रयागराज निवासी प्रिंस (24) को दिल की धड़कन तेज होने पर दस बजे हेलिपैड लाया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीम ने तीनों मरीजों को केदारनाथ में प्राथमिक उपचार के बाद हेलिकॉप्टर से निचले इलाकों में स्थित चिकित्सा केंद्र भेजा।
विज्ञापन



भीमबली के पास घोड़े से गिरकर यात्री घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली के समीप एक यात्री घोड़े से गिरकर घायल हो गया। मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे हरियाणा के अंबाला कैंट निवासी तरुण कुमार (58) गौरीकुंड से केदारनाथ की ओर घोड़े से जा रहे थे। इसी दौरान घोड़े का पैर फिसलने से वह रास्ते पर गिर गए और उनके पैर में चोट लग गई। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्री को भीमबली से स्ट्रेचर से मीठा पानी तक पहुंचाया गया। इसके बाद जंगलचट्टी की टीम ने उन्हें चिरबासा हेलिपैड तक पहुंचाया। चिरबासा से आगे गौरीकुंड में टीम ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed