{"_id":"5f28463f8ebc3e604473b5e2","slug":"three-motorways-of-rudraprayag-district-declared-as-state-roads-rudrapryag-news-drn3520660187","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग जिले के तीन मोटर मार्ग राज्यमार्ग घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग जिले के तीन मोटर मार्ग राज्यमार्ग घोषित
विज्ञापन
जिले में तीन मोटर मार्गों को राज्य राजमार्ग घोषित किया गया है। इन मार्गों की चौड़ाई डेढ़ लेन की जाएगी। साथ ही भूस्खलन व भूधंसाव जोन का ट्रीटमेंट कर हॉटमिक्स किया जाएगा। प्रारंभिक स्तर की कार्रवाई पूरी करने के साथ डीपीआर तैयार की जा रही है।
अस्सी के दशक में बनाए गए खांकरा-खेड़ाखाल-खिर्सू, रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी और मयाली-चिरबटिया-घनसाली मोटर मार्ग को उत्तराखंड स्टेट हाईवे इंप्रोवमेंटर प्रोग्राम में शामिल किया गया है। ये मोटर मार्ग रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली और टिहरी जिले को आपस में जोड़ते हैं। परियोजना के अंतर्गत इन मोटर मार्गों पर तीखे मोड़ों की कटिंग के साथ सुरक्षा दीवार, पुश्ता निर्माण और निकास नाली बनाने का कार्य भी किया जाएगा। मार्गों पर भूस्खलन व भूधंसाव जोन का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर तकनीक से स्थायी ट्रीटमेंट भी किया जाना है। एजेंसियों के माध्यम से तीनों मोटर मार्गों का तीन चरणों में सर्वे पूरा हो चुका है। मार्गों के चौड़ीकरण होने से जहां जनता को सुलभ व सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी, वहीं विषम परिस्थितियों में चारधाम यात्रा के साथ ही हाईवे का विकल्प भी बन सकेंगे।
कोट
जिले में तीन मोटर मार्गों को स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। डीपीआर की स्वीकृति के बाद लगभग एक वर्ष में मोटर मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियंता लोनिवि, प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग।