फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Three months supply of gas at a standstill

तीन माह से रसोई गैस की सप्लाई ठप

Mon, 12 Sep 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 12 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Three months supply of gas at a standstill
गैस - फोटो : demo pice

चोपड़ा-कुरझण मोटर मार्ग के बरसात से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से तल्ला नागपुर क्षेत्र के गांवों में तीन माह से रसोई गैस और केरोसिन की सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बरसात से रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-कुरझण मार्ग कई स्थानों पर बदहाल हो रखा है। विभाग द्वारा भले ही छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को खोला गया है, लेकिन बड़े वाहनों का संचालन अब भी बंद है, जिससे गांवों में जरूरी सामग्री नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि क्वली, कुरझण, जौंदला, टेमना, मटेरा, उतरसू, चोपड़ा, निरवाली, मल्यागांव, धारकोट, चापड़, गडेरी, चमस्वाड़ा आदि गांवों में जून माह से रसोई गैस व केरोसिन की सप्लाई ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिल्पकार परिवार उत्थान समिति के अध्यक्ष केएस आगरी ने बताया कि गांवों में अधिकांश परिवारों के रसोई गैस सिलेंडर खाली पड़े हैं। लोग जंगल से लकड़ी लाकर खाना बनाने को मजबूर हैं। कुछ लोग घरों से सिलेंडर लेकर रुद्रप्रयाग पहुंच रहे हैं। उन्हें  भरे सिलेंडर की कीमत के बराबर ही ढुलान देना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से गांवों में जल्द रसोई गैस की आपूर्ति करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed