फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 3.0 : Three marriages with Vedic chanting at Rampur border at uttarakhand

Lockdown 3.0 : उत्तराखंड में बॉर्डर पर सजे मंडप, पुलिस के सामने हुईं तीन शादियां

Tue, 05 May 2020 10:56 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Lockdown 3.0 : Three marriages with Vedic chanting at Rampur border at uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर

लॉकडाउन में शादियों का सिलसिला जारी है। सोमवार को बिना परमिशन के रामपुर से आ रहीं तीन दूल्हों की कारों को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक लिया। इसके बाद तीनों की होने वाली दुल्हनों को बॉर्डर पर बुलाया गया। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीनों सात फेरे लेकर ससुराल को विदा हुईं।

विज्ञापन


रामपुर जिले के ग्राम पट्टी कल्याणपुर मिलक निवासी अभिषेक सिंह का विवाह सात माह पहले भदईपुरा वार्ड 16 रुद्रपुर निवासी काजल से तय हुआ था। शनिवार को अभिषेक सहरा बांधकर दुल्हन लेने के लिए कार से निकला। रामपुर बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मचारियों ने परमिशन नहीं होने पर जाने की इजाजत नहीं दी।

विज्ञापन

शादी की रस्में पूरी कर दोनों बरात वापस यूपी को लौट गई

वधू पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर बॉर्डर पर गए। जहां पर पंडित अनोखे लाल ने वैदिक मंत्रोचार कर विवाह संपन्न कराया। इसके बाद रामपुर के ही नरेंद्र कुमार और अर्जुन सिंह बरात लेकर पहुंच गए। पुलिस ने पास नहीं होने पर इन्हें भी रोक लिया।

नरेंद्र ने बताया कि उसका विवाह गौलापार हल्द्वानी निवासी आरती व उसके ममेरे भाई अर्जुन का विवाह गौलापार हल्द्वानी निवासी शिवानी से होना था।

बॉर्डर पर रोकने के बाद हल्द्वानी से दोनों दुल्हन पहुंचीं। शादी की रस्में पूरी कर दोनों बरात वापस यूपी को लौट गई। एसआई मुकेश मिश्रा ने बताया परमिशन नहीं होने पर तीनों को रोका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed