फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   There will be special worship of Lord Bhairavnath today

आज होगी भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना

Wed, 12 May 2021 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
There will be special worship of Lord Bhairavnath today
पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय आराध्य भगवान भैरवनाथ की आज विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही 17 मई को केदारनाथ में कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जिसके लिए देवस्थानम बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बाबा केदार की चल विग्रह डोली के अपने धाम के लिए प्रस्थान करने से पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा की परंपरा है। बृहस्पतिवार को मुख्य पुजारी बागेश लिंग की ओर से भगवान भैरवनाथ का दूध, दही, घी, चीनी व शहद से महाभिषेक पूजन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना में सिर्फ पुजारी और वेदपाठी ही शामिल होंगे। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भगवान भैरवनाथ को केदारनाथ का अगवानी वीर कहा जाता है। ये क्षेत्रपाल के रूप में केदारपुरी क्षेत्र की सुरक्षा करते हैं। इसलिए, डोली के धाम प्रस्थान से पूर्व भगवान भैरवनाथ की पूजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed