फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Theft looted Farmers House

किसान के लॉकर से उड़ाए लाखों के जेवर और नकदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Theft looted Farmers House
लालपुर के आइडिया कालोनी में लॉकर में रखी घड़ी दिखाते हरभजन सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
लालपुर। आइडिया कॉलोनी में एक किसान के घर से चोर लॉकर से लाखों के डॉलर, नकदी और करीब 28 तोला सोने के जेवर ले गए। सूचना पर एएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दिलचस्प बात यह है कि चोरों ने ना तो ताला तोड़ा और ना ही दरवाजा, सीधे कमरे में घुसकर लॉकर को चाबी से खोलकर माल ले गए।
विज्ञापन

आइडिया कॉलोनी निवासी हरभजन सिंह क्षेत्र के किसानों के खेत ठेके पर लेकर खेती करते हैं। उनका पुत्र सुखविन्दर सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहता है। हरभजन 12 दिसंबर को अपनी भांजी की शादी में परिवार समेत हापुड़ गए थे। वहां से लौटने के बाद 13 दिसंबर को उनकी पत्नी और पुत्र ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। हरभजन के अनुसार 14 दिसंबर को उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि उसने सारे जेवर, 10 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर घर के लॉकर में रखे हैं। इसके बाद उन्होंने जेवरों एवं नकदी को देखा था और लॉकर बंद कर दिया था। वे सुबह से शाम तक खेतों में रहते हैं और रात में घर में आकर खाना खाकर सो जाते हैं। 28 दिसंबर को अचानक उनको कुछ रुपयों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने लॉकर खोला था। लॉकर में रखा सोने का कड़ा, चार अंगूठी, छह तोले के 2 कड़े, गले के 4 सेट, एक चेन, कान के टॉप्स समेत 28 तोले के जेवर गायब थे। इसके अलावा 10 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, 15 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन

कहा कि घर में नौकरानी के अलावा एक दो लोग ही आते जाते हैं। चोरी की सूचना पर एएसपी देवेन्द्र पींचा, कोतवाल उमेश मलिक आदि ने मौका मुआयना किया। कोतवाल मलिक ने बताया कि चोरी में किसी घर के व्यक्ति का हाथ है। मामले की जांच की जा रही है और नौकरानी से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राइफल और कीमती घड़ियां नहीं ले गए चोर
लालपुर। हरभजन सिंह ने बताया कि लॉकर में 315 बोर की राइफल, कारतूस व दो कीमती घड़ियां थीं। मगर चोरों ने उन्हें हाथ नहीं लगाया। इसके अलावा कई नकली आभूषण भी रखे थे, जो चोरों ने छोड़ दिए। इससे प्रतीत होता है कि चोरों को घर के सारे आभूषणों की जानकारी थी। लॉकर की चाबी उनके पेंट की पीछे वाले जेब में रहती है। चोरों ने वहां से चाबी निकाली और लॉकर खोलकर सामान निकालने के बाद चाबी को पेंट की आगे वाली जेब में डाल दी। ब्यूरो

कॉलोनी में सिर्फ एक ही रास्ता
लालपुर। आइडिया कॉलोनी क्षेत्र की सबसे सुरक्षित कॉलोनी मानी जाती है। चारों ओर चहारदीवारी में स्थित इस कॉलोनी में जाने का एक मात्र रास्ता है और वहां जहां 24 घंटे सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते है। कॉलोनी में आने-जाने वालों का नाम रजिस्टर में दर्ज होता है। वहां बाहरी लोगों का प्रवेश करके चोरी करना संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed