{"_id":"5888d5204f1c1bde3bcf4d52","slug":"the-young-businessman-falling-into-the-abyss-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा व्यापारी की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा व्यापारी की खाई में गिरने से मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनसूना बाजार से अपने घर गडगू जा रहे युवा व्यापारी की खाई में गिरने से मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
मनसूना बाजार में दुकान चलाने वाले गडगू गांव निवासी गजपाल सिंह राणा (40) पुत्र शिव सिंह राणा मंगलवार देर शाम दुकान बंद कर घर के लिए रवाना हुए। गांव से करीब डेढ़ किमी पहले खीरीबीठा में अचानक पैर फिसलने से वह करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरे।
विज्ञापन
रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन काल रिसीव नहीं हो पाई। इसके बाद परिजन और गांव के अन्य लोग रातभर उनकी खोजबीन में जुटे रहे लेकिन उनका पता नहीं चला। बुधवार तड़के 6.30 बजे गहरी खाई से गजपाल का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
इधर, जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी का कहना है कि मनसूना-गडगू पैदल मार्ग लंबे समय से खतरनाक बना हुआ है। दुर्घटना वाले स्थान पर कई बार रेलिंग और रास्ते की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाया गया, लेकिन इस प्रस्ताव को आज तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों और वृद्ध माता-पिता को रोता-बिलखता छोड़ गया है। संगीता नेगी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।