फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The villagers of Triyuginarayana started fasting till death

त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू

Sat, 21 Aug 2021 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Triyuginarayana started fasting till death
त्रियुगीनारायण में अस्पताल की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू। - फोटो : RUDRAPRYAG
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों ने अस्पताल की मांग को लेकर एक स्वर में आमरण अनशन का संकल्प लिया। पहले दिन महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी, अंकित गैरोला व रामचंद्र सेमवाल ने आमरण अनशन किया। उनका कहना था कि मांगपूर्ति के लिए जो भी संभव होगा, ग्रामीण एकजुट होकर करेंगे। ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने कहा कि 37 दिन तक क्रमिक अनशन करते हुए ग्रामीणों ने संयम व धैर्य का परिचय दिया। इस दौरान सत्तादल के कई लोग अनशन स्थल पर पहुंचे और अस्पताल की मांग को लेकर आश्वस्त भी किया। यहां तक कि स्वयं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने फोन पर ग्रामीणों से वार्ता करते हुए गांव पहुंचकर मांगपूर्ति की बात कही। अब 20 दिन बीत जाने के बाद भी वे नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीण आहत हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला ने बताया कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करते हुए सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और ऊखीमठ में प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र सेमवाल, राजेश भट्ट, विश्वेश्वरी देवी, भगवती प्रसाद, बीरेंद्र, अनपू सेमवाल समेत युवक व महिला मंगल दल के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed