फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The strategy of the militant movement made in Kedarnath

केदारनाथ में बनाई उग्र आंदोलन की रणनीति

Sun, 08 Aug 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
The strategy of the militant movement made in Kedarnath
देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ मंदिर परिसर में धरना देते हुए तीर्थपुरोहित। - फोटो : RUDRAPRYAG
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी है। मंदिर परिसर में नारेबाजी के साथ आंदोलनकारियों ने जुलूस निकाला और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर आगामी एक सितंबर को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में जुलूस-प्रदर्शन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर में धरना दिया। युवाओं का कहना था कि सरकार द्वारा अगर बोर्ड को भंग नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन के साथ अनशन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर देवस्थानम बोर्ड गठन के नाम पर चारधाम की प्राचीन यात्रा पद्धति को बदलने व मठ-मंदिरों के खजानों पर कब्जा करने की साजिश का आरोप लगाया। मंदिर परिसर में धरना व मंदिर की परिक्रमा के बाद तीर्थपुरोहितों ने एमआई-26 हेलीपैड तक जुलूस-प्रदर्शन भी किया। तीर्थपुरोहितों ने आगामी एक सितंबर को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित जुलूस-प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। प्रदर्शनकारियों में राजकुमार तिवारी, तेज प्रकाश शुक्ला, सौरभ शुक्ला, ललित शुक्ला, अमित बगवाड़ी, सुधारी तिवारी, मुकेश बहुगुणा, अशोक तिवारी, चमन नाथ शुक्ला, दीप नारायण शुक्ला, अंकुर शुक्ला आदि शामिल थे।
विज्ञापन

तीर्थपुरोहित त्रिवेदी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
तीर्थपुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी को अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित समाज का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है। केदारनाथ धाम में केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने उन्हें शॉल भेंटकर सम्मानित किया। त्रिवेदी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका बखूबी निर्वहन करते हुए तीर्थपुरोहितों के हक-हकूकों की सुरक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed