फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The spot inspection of reconstruction work

पुनर्निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Wed, 23 Dec 2015 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Wed, 23 Dec 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
उन्होंने अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम पर बन रहे स्नानघाट सहित त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवार का स्थलीय जायजा भी लिया। शर्मा ने बताया कि मौसम को देखते हुए केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे शर्मा ने कहा कि मौसम को देखते हुए आगामी दो माह तक पूरी निर्माण सामग्री धाम पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने धाम में तीर्थ पुरोहितों के लिए बनने वाले भवनों के बारे में भी निम से जानकारी ली। बाद में शर्मा ने सोनप्रयाग पहुंचकर वहां निर्माणाधीन एक्रो पुल और सीतापुर में पार्किंग निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने  बताया कि प्रदेश सरकार केदारनाथ धाम में मंदिर सहित केदारपुरी और यात्रा पड़ावों की सुरक्षा से लेकर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने धाम में शीतकालीन खेलों को लेकर कहा कि शासन स्तर पर प्रारंभिक चर्चा के बाद कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस दौरान उन्होंने डीएम से यात्रा के बाद की स्थितियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एमआई-17 से नियमित निर्माण सामग्री धाम पहुंचाई जा रही है। इस मौके पर जिला आपदा प्राधिकरण के ईई केएस नेगी, एसपी पीएन मीणा सहित प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed