{"_id":"6972062268d21b65e00b6390","slug":"the-spokespersons-health-deteriorated-and-he-was-brought-to-rishikesh-by-air-ambulance-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-116573-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: ब्रेन स्ट्रोक से प्रवक्ता की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस से लाए एम्स ऋषिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: ब्रेन स्ट्रोक से प्रवक्ता की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस से लाए एम्स ऋषिकेश
Thu, 22 Jan 2026 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 22 Jan 2026 04:42 PM IST
सार
राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। डीएम ने उन्हें तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भिजवाया।
विज्ञापन
प्रवक्ता को एयर एंबुलेंस से भेजा एम्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अगस्त्यमुनि विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। विद्यालय स्टाफ उन्हें जिला अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है और उन्हें तत्काल हायर सेंटर ले जाया जाए।
विज्ञापन
परिजनों की ओर से घटना की सूचना डीएम प्रतीक जैन को मिली। डीएम ने तत्काल एयर एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए और प्रभाकर को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। डीडीएमओ प्रभारी एयर हेली नंदन रजवार ने बताया कि मरीज प्रभाकर थपलियाल को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश ले जाया गया।
विज्ञापन
Rudraprayag: आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया लाइफ सेफ्टी पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। मरीज के परिजन उपेंद्र सती ने कहा कि सरकार की एयर एंबुलेंस सेवा पहाड़ के लिए संजीवनी की तरह है।