फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The protest for the construction of KV building continues for the 15th day.

Rudraprayag News: केवि भवन निर्माण के लिए 15वें दिन भी धरना जारी

Fri, 17 Oct 2025 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 17 Oct 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
The protest for the construction of KV building continues for the 15th day.
रुद्रप्रयाग। केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की मांग के लिए लेकर स्यालसौड़ (चंद्रापुरी) में स्थानीय लोगों का धरना शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश जताया कि शासन-प्रशासन की ओर से उनकी न्यायोचित मांग पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। प्रशासन आंदोलन की सुध तक नहीं ले रहा है। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। उक्रांद के जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण ने कहा कि यह आंदोलन केवल विद्यालय भवन निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि क्षेत्र की उपेक्षा के खिलाफ है। डॉ. आशुतोष भंडारी ने कहा कि 14 साल से केंद्रीय विद्यालय पुराने जर्जर भवनों पर संचालित हो रहा है। विद्यालय भवन निर्माण में देरी नहीं की जानी चाहिए। इस मौके पर सूरत सिंह झिंक्वाण, विक्रम फर्स्वाण, शिव सिंह भंडारी, मनोज, जगमोहन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed