{"_id":"8a62f6cab4433cb34117bb980f597ca0","slug":"the-problems-met-by-taking-short-adm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर एडीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर एडीएम से मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली ब्लाक के सौंरा-जवाड़ी क्षेत्र में लंबित मोटर मार्गा के निर्माण, जवाड़ी-रौंठिया पेयजल लाइन को शीघ्र पूरा करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम से भेंट की।
विज्ञापन
उन्होंने 24 जनवरी तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर 25 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सौंरा-जवाड़ी क्षेत्र के लिए स्वीकृत सेमलता-डुंगरा-कफना-सौंरा मोटर मार्ग के साथ ही अन्य मार्गों की स्थिति भी बदहाल है।
क्षेत्र में वर्षों से स्वीकृत 11 मोटर मार्ग निर्माण की राह ताक रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य डिमरी ने वर्ष 2006-07 में भरदार क्षेत्र के लिए स्वीकृत जवाड़ी-रौंठिया ग्राम समूह पेयजल योजना के आठ वर्ष बाद भी पूरा नहीं होने पर रोष जताया। कहा कि जलनिगम की लापरवाही से योजना अधर में लटकी है।
विज्ञापन
इस मौके पर पंकज रौतेला, गुरमीत, राधादेवी, मीना देवी, विमला देवी और उर्मिला देवी आदि मौजूद थे। एडीएम राहुल कुमार गोयल ने बताया कि सभी समस्याओं की जानकारी संबंधित विभागों से लेकर निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन