फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The presentations of women Mangal parties gathered color

महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने जमाया रंग

Mon, 22 Mar 2021 06:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
The presentations of women Mangal parties gathered color
सरस्वती विद्या मंदिर में वसंतोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें लस्या पट्टी के 15 ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। साथ ही महिलाओं के द्वारा वीर माधो सिंह भंडारी पर नाटक का भव्य मंचन किया गया। प्रतियोगिता में बच्वाड़ प्रथम, जखोली द्वितीय व मयाली महिला मंगल दल को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

वसंतोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि वसंत का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। यह उमंग, उल्लास और आशावादी सोच का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति को प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि सामाजिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक मंचों पर महिलाओं की समान भागीदारी हो, इसके लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में लस्या पट्टी के मयाली, पणजुली, मखेत, कपणिया, बरसिर, जखोली, बजीरा, लम्वाड़-लौंगा, जाखणी, देवली, ललुड़ी, बच्वाड़ समेत 15 गांवों की महिला मंगल दल/कीर्तन मंडलियों ने वसंतोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके उपरांत गढ़वाली फिल्म अभिनेता बलदेव राणा के दिशा-निर्देशन में कपणिया गांव की महिलाओं ने वीर माधो सिंह भंडारी नाटक का मंचन भी किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश ऊनियाल मंडल अध्यक्ष एमएस रावत, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, प्रधानाचार्य लखपत सिंह गुसाईं, गोविंद सिंह नेगी, दर्शन सिंह रावत, कपूर सिंह पंवार, अनीता कोठारी, राजेश्वरी नेगी, संजय राणा, एसपी नेगी, नरेंद्र पंवार, पंकज बुटोला, विजय नेगी समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed