{"_id":"605783c08ebc3ec39d613c3e","slug":"the-park-will-be-made-of-inorganic-waste-and-empty-plastic-bottles-rudrapryag-news-drn374355257","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजैविक कूड़े व खाली प्लास्टिक की बोतलों से बनेगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजैविक कूड़े व खाली प्लास्टिक की बोतलों से बनेगा पार्क
विज्ञापन
घरों प्लास्टिक बोतल व अजैविक कूड़ा से जिला मुख्यालय में जल्द ही भव्य व सुंदर पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पालिका ने कार्ययोजना तैयार करते हुए भूमि चयन कर दिया है।
नगर क्षेत्र के सात वार्डों में प्रतिदिन छह टन कूड़ा निकलता है, जिसमें दो टन जैविक व दो टन अजैविक कूड़ा शामिल है। जैविक कूड़ा से जहां पालिका खाद बना रही है, वहीं अजैविक कूड़े से अब निर्माण किया जाएगा। वेस्ट मटरियल से बनने वाला पार्क रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-सणगू मोटर मार्ग पर बेला-खुरड के समीप बनेगा, जहां पर भूमि चिह्नित की जा चुकी है। पार्क निर्माण का मुख्य उद्देश्य यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को प्रकृति व पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
जिला प्रशासन की सहमति पर पालिका द्वारा पार्क की कार्ययोजना तैयार कर दी गई है। पालिकाध्यक्ष गीता झिक्वांण ने बताया कि वेस्ट मटरियल से जो पार्क बनेगा, वह पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम होगा। साथ ही कई स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। ईओ सीमा रावत का कहना है कि नगर क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े का उचित प्रयोग करते हुए आगामी समय में मॉडल तैयार किए जाएंगे। पार्क के लिए भूमि चयन किया जा चुका है। साथ ही पर्याप्त बजट की व्यवस्था के साथ कारीगरों से संपर्क किया जा रहा है।