{"_id":"56ead8a94f1c1b6c0b8b476d","slug":"the-new-generation-should-participate-in-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पीढ़ी को राजनीति में प्रतिभाग करना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पीढ़ी को राजनीति में प्रतिभाग करना चाहिए
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
Culture Kayrhrykram rewarded
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल, राजनीति, विज्ञान, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रयास करने चाहिए। उच्च शिक्षा के दौरान उन्हें यह तय कर लेना चाहिए कि वे करियर किस क्षेत्र में बनाना चाहते हैं। नई पीढ़ी को राजनीति में प्रतिभाग करना चाहिए।
अनसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में एडीएम गोयल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। विशिष्ठ अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के बारे में भी जानें। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने कहा कि छात्र जीवन में लिए गए निर्णय भावी जीवन की दशा और दिशा निर्धारण में अहम होते हैं।
प्राचार्य डा. पीएस जगवाण ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के साथ खेलकूद व अन्य प्रतियोगिता में भी प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने श्रीरामकृष्ण मिशन द्वारा बनाए गए छात्रावास भवनों के बारे में भी बताया। डा. आविदा एवं डा. कुसुमलता के संयुक्त संचालन में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, शकुंतला जगवाण आदि भी मौजूद थे।