फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The main accused of theft of 16 goats sent to jail

16 बकरियों की चोरी के मुख्य आरोपी को भेजा जेल

Mon, 28 Mar 2022 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
The main accused of theft of 16 goats sent to jail
तुंगनाथ घाटी के करोखी गांव निवासी बलवंत सिंह पंवार की गोशाला से 16 बकरियों को चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते 27 फरवरी को सिरसोली स्थित पशुपालक बलवंत सिंह की गोशाला से 16 बकरियां चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना ऊखीमठ में भारतीय दंड संहिता की धारा 380 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गईं। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने स्वयं भी मामले की समीक्षा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी, सर्विलांस सेल और एसओजी को चोरी की घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। बीते 27 फरवरी को पुलिस ने बकरियों की चोरी में शामिल फैज निवासी नगीना, जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुरसाली जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने बताया कि बकरी चोरी की घटना में अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed