{"_id":"b8a178a48fda5984c91d61a978ffc647","slug":"the-high-snow-capped-mountains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढकी
अमर उजाला ब्यूरो गढ़वाल
Updated Fri, 08 Jan 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ में शुक्रवार दिनभर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का क्रम बना रहा। धाम में पहले से ही दो फीट बर्फ मौजूद है। खराब मौसम के कारण केदारनाथ में पूरे दिन पुनर्निर्माण से संबंधित कोई कार्य नहीं हो पाया। केदारनाथ में पूरे दिनभर तापमान माइनस में ही रहा।
तापमान सुबह छह बजे माइनस आठ और दोपहर साढ़े 12 बजे माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फबारी के कारण केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग करीब चार घंटे तक बंद रहा। निम और डीडीएमए के जवानों ने बर्फ हटाकर आवाजाही शुरू कराई। रुद्रप्रयाग सहित जिले के निचले इलाकों में दोपहर बाद कुछ देर बारिश की तेज बौछारें गिरी। ऊखीमठ, जखोली और अगस्त्यमुनि ब्लाक के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है।
उत्तरकाशी। जिले में शुक्रवार को तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियां बर्फ से ढक गईं। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के साथ ही हर्षिल, धराली, मुखबा, सुक्की टॉप, खरसाली, गीठ, सांकरी, हरकीदून क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। बारिश-बर्फबारी के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। गंगा घाटी में उपला टकनौर, यमुनोत्री क्षेत्र में गीठ वजरी तथा टौंस घाटी में सांकरी हरकीदून क्षेत्र के ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। निचले आबादी क्षेत्रों में ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
जोशीमठ। जिले में अपराह्न तीन बजे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात शुरू हुआ जो शाम तक जारी रहा। निचले क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान के साथ करीब 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। ब्यूरो
---------
धनोल्टी में पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया
नैनबाग (टिहरी)। धनोल्टी, सुरकंडा और नाग टिब्बा की चोटियों पर सुबह हल्की बर्फबारी होने यहां पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। जिले में सुबह मौसम साफ था, दोपहर बाद मौसम बिगड़ा और धनोल्टी में रिमझिम बारिश के साथ ही बर्फबारी भी शुरू हो गई। होटलों में ठहरे पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। थोड़ी देर बाद बर्फबारी बंद होने के साथ ही मौसम खुल गया। रिमझिम बारिश से नई टिहरी के तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को नई टिहरी का तापमान अधिकतम 14.2 और न्यूनतम 5.2 था जो शुक्रवार को बारिश के बाद अधिकतम 6.6 और न्यूनतम 3.6 डिग्री पहुंच गया है।