फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The fragrance of herbal colors will change in Holi

होली में महकेगी हर्बल रंगों की खूशबू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The fragrance of herbal colors will change in Holi
खटीमा के झनकट गांव में होली के लिए हर्बल रंग तैयारी करती महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। होली में देसी रंग और गुलाल की धूम मचाने के लिए खटीमा के झनकट में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हर्बल रंग तैयार करने में जुटी हैं। गुलाब, पालक सहित अन्य प्राकृतिक तत्वों से तैयार अबीर और गुलाल न शरीर को नुकसान पहुंचाएंगे और न ही पर्यावरण की सेहत को बिगाड़ेंगे। महिलाएं हर्बल रंगों को तैयार करने के बाद विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाकर इन्हें बेचेंगी।
विज्ञापन

दरअसल होली में बाजार में बिकने वाले रासायनिक रंगों के इस्तेमाल से त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचता है। इसी वजह से लोगों ने रासायनिक रंगों के इस्तेमाल से परहेज करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

होली में बड़े पैमाने पर चीन से रंग, अन्य सामान मंगाए जाते हैं और सस्ता होने की वजह से लोग हाथोंहाथ लेते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस बार चीन से होली के रंग और अन्य सामान कम मात्रा में आ रहे हैं। वहीं, बाजार में बिकने वाले रासायनिक रंगों को टक्कर देने के लिए महिला शक्ति ग्राम संगठन झनकट के चार महिला समूह प्रिया, कामना, अशिका और पूज्जनीय समूह की महिलाएं हर्बल अबीर, गुलाल तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं पालक, गुलाब, टेसू के फूल, गेंदा, गुलाब, धनिया, चावल आदि से रंग तैयार कर रही हैं। समूह की महिलाएं अनुसुईया, अमरावती, सुशीला, परवीन, शारदा, मीना आदि कहती है कि हर्बल रंगों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन रंगों से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है और इनको बनाने में प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल होता है। उनको उम्मीद है कि जो रंग वो तैयार कर रहे हैं, इन रंगों की खुशबू काफी दूर तक फैलेगी और लोग इन्हें हाथोंहाथ लेंगे।

झनकट के चार महिला समूह की महिलाएं होली के लिए हर्बल अबीर गुलाल तैयार कर रही हैं, जो अच्छा प्रयास है। समूहों की ओर से तैयार रंगों की बिक्री विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाकर की जाएगी। विकास भवन, कलक्ट्रेट, विकासखंडों के साथ ही सरस मार्केट में भी इन रंगों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। - हिमांशु जोशी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed