फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The fasting's health deteriorated, hospitalized

अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 23 Aug 2021 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
The fasting's health deteriorated, hospitalized
त्रियुगीनारायण गांव में अस्पताल की मांग को लेकर तीसरे दिन आमरण अनशन पर बैठे पांच ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPRYAG
त्रियुगीनारायण व तोषी के ग्रामीणों का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में आमरण अनशन के दूसरे दिन अनशनकारी अंकित गैरोला की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस बल के बीच उन्हें रात को फाटा अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां उनके स्वास्थ्य में सुधार है। इधर, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला।
विज्ञापन

बीते रविवार को आमरण अनशन पर बैठे अंकित गैरोला की दोपहर बाद से तबीयत बिगड़ने लगी थी। शाम पांच बजे से उन्हें पेट में दर्द और उल्टियां होने लगी। शुगर का लेवल गिरने और डायरिया की शिकायत पर स्थानीय एमआरपी में तैनात फार्मेसिस्ट डीएन भट्ट ने गैरोला ने प्रारंभिक जांच की। करीब 8.30 बजे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा से डॉ. गुलबहार गांव पहुंचीं और अनशनकारी अंकित गैरोला का चेकअप करते हुए रेफर करने की सलाह दी। इसी दौरान सोनप्रयाग थाने से प्रभारी योगेंद्र गुसाईं मयफोर्स समेत मौके पर पहुंचे और बीमार अनशनकारी को जबरन एंबुलेंस में बैठाकर स्वास्थ्य केंद्र फाटा में भर्ती कराया गया। इस दौरान त्रियुगीनारायण गांव में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही गांव के महेंद्र सेमवाल, विश्रवा कुर्मांचली और मंगलदीप गैरोला भी आमरण अनशन पर बैठ गए। इधर, सोमवार को अनशन के तीसरे दिन ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत तोषी के ग्राम प्रधान जगत सिंह रावत, उप प्रधान विश्वेश्वरी देवी, दिवाकर गैरोला, नितीश गैरोला, रजनीश शर्मा, मीनाक्षी घिल्डियाल, सरोज देवी, इंदु देवी, राजकुमार सेमवाल, सर्वेशनंद समेत अन्य मौजूद थे। ग्रामीणों ने जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

गणेश गोदियाल पहुंचे त्रियुगीनारायण
रविवार रात को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, केदारनाथ विधायक मनोज रावत व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के साथ त्रियुगीनारायण पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए आंदोलन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार आए तो प्राथमिकता से ग्रामीणों की मांगपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में त्रियुगीनारायण और तोषी गांव में अस्पताल की मांग को सर्वोपरि रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed