फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The discussion on development plans and income generation

विकास योजनाओं और आमदनी बढ़ाने पर हुई चर्चा

Mon, 16 Nov 2015 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 16 Nov 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
चतुर्थ वित्त आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने विभागीय अधिकारियों, नगर निकाय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले के विकास के विकास और संसाधनों की बेहतरी के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन


इस मौके पर गांवों में हो रहे विकास कार्यों की स्थिति, पेयजल लाइन के रख-रखाव और वन पंचायतों की आमदनी बढ़ाने से लेकर अन्य कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन



जिला सभागार में टीम के वरिष्ठ सदस्य प्रो. बीके जोशी ने अधिकारियों से विभागवार जनपद के विकास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, समस्या और बेहतरी के लिए होने वाले प्रयासों के बारे में सुझाव मांगे। बैठक में गांवों में मनरेगा के तहत बनने वाले रास्तों, पुलिया व अन्य निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन पंचायतों व पेयजल लाइनों के लेकर गांवों में आमदनी को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार ने आयोग की टीम को जनपद की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद के अधिकांश क्षेत्र की आय केदारनाथ यात्रा पर निर्भर है। ऐसे में यात्रा से जुड़े संसाधनों को आगामी समय में और बेहतर करने की जरूरत है।


 राज्य वित्त आयोग की टीम में एलएम पंत व अविकल थपलियाल भी शामिल हैं। विदित हो कि नगर निकाय, ग्राम पंचायत, क्षेत्र व जिला पंचायत को योजनाओं के लिए बजट मुहैया कराने में वित्त आयोग अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed